रणजी ट्रॉफी 67 साल बाद Jammu Kashmir पहुंची, पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल

Saturday, Feb 28, 2026-03:45 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :   केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के लिए यह गर्व और खुशी का ऐतिहासिक क्षण है। 67 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रणजी ट्रॉफी प्रदेश में पहुंची है। इस उपलब्धि से पूरे जम्मू-कश्मीर में उत्साह और जश्न का माहौल है।

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मिली ऐतिहासिक सफलता

जे एंड के टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने खेल का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम वर्क का ही परिणाम है कि प्रदेश को यह ऐतिहासिक सफलता मिली। टीम के इस प्रदर्शन ने जम्मू-कश्मीर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने मनाया जश्न

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी सांझा की। एसोसिएशन कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News