ममता की मिसाल: बच्चे को बचाने के लिए मां ने कुर्बान कर दी जान

3/20/2024 7:30:18 PM

ऊधमपुर: गांव वरेडियां में बुधवार को दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां पर एक महिला ने अपने बच्चे को तो बचा लिया, लेकिन उसकी जान चली गई।

जानकारी के अनुसार गांव वरेडियां निवासी संध्या देवी (30) पत्नी अजय कुमार अपने बच्चे को स्नान करवा रही थी कि उसके कच्चे मकान की अचानक दीवार गिरने लगी। वहीं महिला ने दीवार गिरते देख बच्चे को दूर फैंक दिया, लेकिन खुद को चपेट में आ गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। परिजनों ने बड़ी मशक्कत के उपरांत महिला को बाहर निकाला और उसे जी.एम.सी. पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लिया तथा शव का पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया है एवं मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेंः-  सांबा के इस इलाके में चला सर्च अभियान, एस.पी. व डिप्टी कमिश्नर भी पहुंचे


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News