Instagram Reels पर चाहिये लाखों व्यूज? तो बस अपनाएं ये आसान ट्रिक!

Sunday, Apr 05, 2026-05:10 PM (IST)

जम्मू डेस्क :  आज कल हर किसी को इंस्टा पर अपनी रील्स डालने का शोक है। हम अकसर रील्स बनाते हैं लेकिन व्यूज नहीं बढ़ते है, इसके पीछे का कारण यह है कि इसको वायरल करने में कोई कमी रही है। आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं। रील्स बनाना आसान है, लेकिन वायरल करना एक आर्ट है अगर आप Instagram रील्स बनाते हैं लेकिन व्यूज नहीं बढ़ रहे, तो ये आसान टिप्स अपनाएं:

1. शुरुआत दमदार रखें (Hook)
पहले 3 सेकंड में कुछ ऐसा दिखाएं या बोलें कि लोग रुक जाएं। अगर शुरआत में ही कुछ प्रभावशाली होगा तो लोग आपकी रील को पूरा एंड तक देखेंगे।

2. ट्रेंडिंग म्यूजिक इस्तेमाल करें
जो गाने ट्रेंड में चल रहे हो या जो म्यूजिक चलन में हो वही यूज़ करें। ऐसा करने से रीच बढ़ती है।

3. लोगों से जुड़ें
कमेंट्स का जवाब दें, सवाल पूछें—इससे इंगेजमेंट बढ़ता है।

4. वीडियो क्वालिटी अच्छी रखें
पूरी कोशिश रखें की आपकी वीडियो क्लियर हो। इसके अलावा अच्छी लाइट और सिंपल एडिटिंग बहुत जरूरी है।

5. लगातार पोस्ट करें
रोज या नियमित समय पर रील डालें—इससे एल्गोरिदम आपको आगे बढ़ाता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News