Rajouri में बाढ़ ने उजाड़ा सपना, करोड़ों की लागत से बना बस स्टैंड बर्बाद, कसूर किसका...?
Sunday, Jul 19, 2026-04:53 PM (IST)
राजौरी ( अमित शर्मा ) : जम्मू कश्मीर के राजौरी जिला में बाढ़ से तबाही और हाहाकार मच गया है। नया बनाया गया बस अड्डा बेला बस स्टैंड पूरी तरह से तबाह और बर्बाद हो गया है, जहां पर लोगों की काफी उम्मीदें बची थी, आज उन उम्मीदों पर बाढ़ ने पानी फेर दिया है। दरअसल सरकार ने यहां पर करोड़ों रुपए लगाकर इस बस स्टैंड को बनाया था मगर आज इस बस स्टैंड का नामोनिशान तक नहीं रहा है।
आखिर अब सवाल यह उठता है कि इस बस स्टैंड पर लगाए गए पैसों का हिसाब कौन देगा ? जहां यह फ्लैट जॉन था आज बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक झोपड़ी में रह रही महिला अभी भी झोपड़ी में दबी हुई है कई गाड़ियां पानी अपने साथ बहा ले गया, कई लोगों की बिजली को नुकसान हुआ है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि करोड़ों रुपये की लागत से बने इस बस अड्डे का इतना बड़ा नुकसान आखिर किसकी जवाबदेही है? क्या निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठेंगे या इसे सिर्फ प्राकृतिक आपदा मानकर छोड़ दिया जाएगा? फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा है, लेकिन बाढ़ ने राजौरी में विकास के दावों और तैयारियों पर भी कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
