बीमार पड़ना दुकानदार को पड़ा भारी, चोर ले उड़े लाखों की नकदी
Tuesday, Jul 07, 2026-03:37 PM (IST)
पुंछ(धनुज शर्मा): जिला मुख्यालय पुंछ के निकटवर्ती गांव लोअर मंगनाड़ में मंगलवार सुबह तड़के चोरों ने होलसेल की दुकान के ताले तोड़ कर करीब 3 लाख रुपए की नकदी उड़ा ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार मुश्ताक अहमद ने पुलिस को सूचना दी। इसके उपरांत पुलिस और फोरेंसिक लैब की टीम ने घटनास्थल की जांच करते हुए फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरे को भी खंगाला जा रहा है ताकि चोरों का लगाया जा सके।
पीड़ित दुकानदार का कहना है कि वह बीमार हो गया था। इसके कारण देर शाम को पुंछ नगर स्थित जिला अस्पताल चला गया था। जहां से देर रात 12 बजे के बाद लोटा। उसने कहा कि वैसे तो वह रोज दुकान का पैसा घर ले जाते हैं लेकिन रात को उसने भाई से कहा सब ऐसे ही रहने दो तो वह ताले लगा कर घर चले गए। सुबह किसी ने फोन पर बताया कि दुकान के ताले खुले हुए हैं। उन्होंने यहां आ कर देखा तो दुकान में चोरी हो गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
