चांदी की चाल बिगड़ी, ETF टूटने से बढ़ी बेचैनी, निवेशकों को जरूरी सलाह

Monday, Apr 06, 2026-08:08 PM (IST)

जम्मू डेस्क :  पिछले कुछ महीनों में सिल्वर ETF में करीब 15% तक गिरावट आई है, जिससे निवेशक चिंतित हैं और अपनी निवेश रणनीति पर दोबारा सोच रहे हैं। इस बीच 1 अप्रैल से लागू हुए नए वैल्यूएशन नियमों ने भी बाजार में हलचल बढ़ा दी है, जिससे निवेशकों का ध्यान अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा और संतुलन की ओर गया है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चीन में सख्ती, ग्लोबल ETF से पैसा निकलना, मजबूत अमेरिकी डॉलर और कमजोर इंडस्ट्रियल डिमांड इसके बड़े कारण हैं। साथ ही अमेरिका की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता भी असर डाल रही है। निवेशकों के लिए यह सलाह है कि वे घबराकर फैसले न लें। अपने पोर्टफोलियो को संतुलित (रीबैलेंस) करें और लंबी अवधि के लिए इक्विटी पर ध्यान दें। फिलहाल सिल्वर में निवेश कम करने की सलाह दी जा रही है।

गोल्ड बेहतर विकल्प:
सोना इस समय ज्यादा सुरक्षित माना जा रहा है। पोर्टफोलियो में 5–10% गोल्ड रखना फायदेमंद हो सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News