J&K: भारी हिमस्खलन के बाद पुलिस ने बरामद किए मृतकों के शव, यात्रियों को विशेष सलाह

Sunday, Mar 29, 2026-12:41 PM (IST)

गांदरबल ( मीर आफताब )  :  ज़ोजिला दर्रे पर आए भीषण हिमस्खलन के बाद चलाए गए व्यापक बचाव अभियान का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। गांदरबल पुलिस ने अभियान के दौरान बरामद किए गए मृतकों के शवों को कारगिल प्रशासन को सौंप दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह राहत और बचाव अभियान अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चलाया गया, जिसमें खराब मौसम, भारी बर्फबारी और दुर्गम इलाके जैसी बाधाओं के बावजूद कई एजेंसियों ने मिलकर युद्धस्तर पर कार्य किया।

पुलिस ने इस दौरान आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और ज़ोजिला मार्ग पर यात्रा करते समय जारी किए गए ट्रैफिक एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें। विशेष रूप से खराब मौसम की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News