Vande Bharat Train से यात्रियों में उत्साह, मात्र ₹730 में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं... सुहावना सफर!
Sunday, May 03, 2026-07:45 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू और कश्मीर की खूबसूरत वादियों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 'Vande Bharat Express' एक वरदान साबित हो रही है। जहां एक ओर जम्मू से श्रीनगर के बीच हवाई यात्रा का किराया ₹4,000 से ₹6,000 के बीच आसमान छू रहा है, वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस मात्र ₹730 (कैटरिंग शुल्क अतिरिक्त) में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रही है। किफायती और तेज सफरसमय की बचत और जेब पर कम बोझ—यही वंदे भारत की पहचान बन गई है। यह अत्याधुनिक ट्रेन जम्मू से श्रीनगर की दूरी मात्र 4 घंटे 45 मिनट में तय करेगीं। सड़क मार्ग की तुलना में यह न केवल तेज है, बल्कि यात्रियों को थकान मुक्त और आरामदायक अनुभव भी प्रदान करेगी।
Vande Bharat बनी हजारों यात्रियों की पहली पसंद
हजारों यात्रियों की पहली पसंद, प्रतिदिन हजारों यात्री इस सेवा का लाभ उठाकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच रहे हैं। ट्रेन की प्रीमियम सुविधाओं, जैसे कि GPS आधारित सूचना प्रणाली और शानदार इंटीरियर ने इसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों, दोनों की पहली पसंद बना दिया है। सीमित बजट वाले यात्रियों के लिए वंदे भारत ने हवाई यात्रा का एक बेहतरीन विकल्प पेश किया है। जहां फ्लाइट्स के रेट सामान्यतः 4 से 6 हजार रुपये के बीच रहते हैं, वहीं भारतीय रेलवे की इस पहल ने आम आदमी के लिए कश्मीर की यात्रा को और भी सुगम और सस्ता बना दिया है। सुरक्षित, समयबद्ध और आरामदायक सफर का आनंद लेने के लिए यात्री लगातार वंदे भारत को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे जम्मू-कश्मीर के पर्यटन और कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयां मिल रही हैं।
वहीं अगर ट्रेन में खान-पान की बात करें, तो जम्मू और श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। IRCTC ने इस रूट पर विशेष शाकाहारी कश्मीरी मेन्यू तैयार किया है, जिसमें पारंपरिक स्वादों को प्राथमिकता दी गई है। इसमें टिकट बुकिंग के समय यात्री "No Food" का विकल्प चुन सकते हैं। यदि आप खाना नहीं लेते हैं, तो टिकट की कीमत में से कैटरिंग शुल्क घटा दिया जाता है।
दूसरे दिन 5000 यात्रियों ने किया सफर
यदि यात्री ने बुकिंग के समय खाना नहीं चुना है, तब भी आप उपलब्धता के आधार पर ट्रेन के भीतर भुगतान करके भोजन खरीद सकते हैं। जम्मू से श्रीनगर व श्रीनगर से जम्मू वंदे भारत ट्रेन के सफल संचालन पर बात करें, तो अपने पहले दिन ट्रेन में लगभग 3925 लोगों ने सफर किया वहीं दूसरे दिन दिनांक 03 मई को लगभग 5000 से अधिक लोगों ने सफर किया। आने वाले समय में इसकी ऑक्युपेंसी 100 प्रतिशत होगी। जो कि वंदे भारत की लोकप्रियता को बेहतर बनाता है।
आम जनता के लिए जम्मू से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं है। विशेष रूप से जम्मू-श्रीनगर जैसे चुनौतीपूर्ण रास्तों पर, इसके लाभ सीधे तौर पर आम आदमी के जीवन को आसान बनाते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
