Katra में सुहावना हुआ मौसम, खूबसूरत नजारों के बीच मां वैष्णो देवी के दर्शन कर रहे श्रद्धालु

Tuesday, Jun 16, 2026-02:46 PM (IST)

कटड़ा(अमित शर्मा): श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। मिली जानकारी के अनुसार इस समय श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा भवन पर मौसम सुहावना हो गया है। इसके साथ ही वहां आने वाले श्रद्धालु इस खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठा रहे हैं। सुहावने मौसम के बीच श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया Alert

मौसम विभाग के अनुसार आज जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में बारिश की संभावना है। विभाग ने तेज हवाओं और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर इसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज हवाओं के दौरान पुराने पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखें। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वोटिंग एक्टिविटी को फिलहाल टाल दें। बारिश के बाद जम्मू का मौसम खुशगवार हो गया है और लोगों ने राहत की सांस ली है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News