Gold में बड़ी गिरावट, 2 दिन में 20% तक टूटा सोना..चांदी भी लुढ़की, जानें नए Rate

Sunday, Feb 01, 2026-05:20 PM (IST)

जम्मू डेस्क : पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बजट के बाद बाजार में अचानक भारी गिरावट हुई है, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। खासकर दो दिनों के भीतर आई बड़ी गिरावट ने लोगों को चौंका दिया है। इस तेज गिरावट से न सिर्फ घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार भी प्रभावित हुए हैं। पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में बहुत तेज़ गिरावट आई है। करीब 20% तक दाम नीचे आ गए हैं। MCX के अनुसार, बजट वाले दिन 24 कैरेट सोना 1,46,800 रुपये से गिरकर 1,36,185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

शनिवार को सोना 5.4% गिरकर 1,69,470 रुपये पर बंद हुआ। इसका असर सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि विदेशी बाजार में भी दिखा। वहां सोना 9% से ज्यादा गिरकर 4,887 डॉलर प्रति औंस हो गया।  

चांदी भी गिरी

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट आई। MCX पर चांदी करीब 9% गिरकर 2,65,900 रुपये पर आ गई।

एक्सपर्ट्स की सलाह

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, जिन लोगों ने उधार लेकर निवेश किया था, उन्हें ज्यादा नुकसान हुआ है। निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है। जल्दबाज़ी में फैसला न लें और अपने निवेश को सोच-समझकर देखें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News