Jammu Kashmir Breaking: CCTV में दिखे 2 आतंकी! सुरक्षाबलों ने शुरू किया बड़ा Search Operation

Tuesday, Jul 14, 2026-02:55 PM (IST)

जम्मू डेस्क : जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है। जानकारी के अनुसार जम्मू संभाग के राजौरी जिले में 2 संदिग्ध आतंकियों के देखे जाने की सूचना मिली है। इस सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके को घेरते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

जानकारी के अनुसार राजौरी जिले के थानामंडी क्षेत्र के पास 2 संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने की सूचना मिली है। दोनों संदिग्धों को लेकर एक सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आई है। सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी 2 संदिग्ध सड़क पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सी.आर.पी.एफ., भारतीय सेना, एस.ओ.जी. (SOG), थानामंडी क्षेत्र की पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन कासो शुरू कर दिया है।

PunjabKesari, 2-terrorists-seen-in-rajouri

आतंकियों की तलाश के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से भंगाई, करयोट और आसपास के गांवों और जंगली इलाकों का चप्पा-चप्पा खंगाल रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News