मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती, लगातार चौथे दिन भी अमरनाथ यात्रा पर रोक
Wednesday, Jul 22, 2026-08:44 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में लगातार बारिश, खराब मौसम और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए श्री अमरनाथ यात्रा बुधवार को भी स्थगित रही। यह लगातार चौथा दिन है जब यात्रा को रोका गया है।
अधिकारियों के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी प्रतिकूल मौसम पूर्वानुमान के मद्देनजर यह फैसला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पहलगाम और बालटाल मार्गों से किसी भी नए जत्थे को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास में शिवभक्त यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि यात्रा पूरी करने को लेकर यात्रियों में उत्साह बना हुआ है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
