RS Pura: शिव मंदिर में चोरी, सोने के आभूषण व नकदी गायब, CCTV में कैद हुए चोर
Saturday, Jul 18, 2026-03:57 PM (IST)
आर.एस. पुरा ( मुकेश ) : आर.एस. पुरा के कोटली शाह दुल्ला स्थित शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से सोने की नथ, दानपात्र में रखी नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो अज्ञात चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मंदिर कमेटी के सदस्य मनसुख राज बाली और रमन शर्मा ने बताया कि चोरों ने देर रात मंदिर में घुसकर चोरी की। इसके अलावा चोरों ने बनोटा स्थित शनि मंदिर को भी निशाना बनाया और वहां से दानपात्र उठाकर ले गए। बाद में टूटे हुए दानपात्र पास के खेतों में पड़े मिले।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में रोष और चिंता का माहौल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
