पुंछ में जंगली सूअर का आतंक, एक साथ कई लोगों पर जानलेवा हमला

3/24/2024 8:10:41 PM

पुंछ (धनुज शर्मा): रविवार देर शाम को पुंछ जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर के दूरी पर स्थित गांव मंगनाड में एक जंगली सूअर ने गांव में तहलका मचा दिया। इस जंगली सूअर ने उत्पात मचाते हुए चार ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। जिन्हें तत्काल स्थानीय निवासियों द्वारा राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सभी घायल़ों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः- जम्मू-कश्मीर में  बस सेवा पटरी पर लौटी, इन जगहों पर जाने के लिए बसें  हुईं शुरू

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग अपने रोजमर्रा के कार्य को अंजाम दे रहे थे कि इसी बीच वहां पर घात लगाकर बैठे जंगली सूअर ने लोगों पर बुरी तरह हमला कर दिया जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद आस-पास के लोगों ने छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस घटना से गुस्साए अन्य ग्रामीणों ने जंगली सूअर का पीछा करते हुए उसे लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला ।इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर पुंछ से पुलिस और वन विभाग की लोग घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News