सावधान! Mughal Road की तरफ जानें वाले वाहनों के लिए जरूरी खबर, पढ़ें...
Sunday, Mar 22, 2026-02:01 PM (IST)
पूंछ ( धनुज शर्मा ) : लगातार एक सप्ताह से हो रही बर्फबारी और 3 से 5 फीट तक जमी बर्फ के बावजूद, सीमा सड़क संगठन (BRO) की 79 आरसीसी ने पुंछ और श्रीनगर के बीच ऐतिहासिक मुगल रोड को आम यातायात के लिए सफलतापूर्वक खोल दिया है। कठिन परिस्थितियों और भारी बर्फबारी के बीच मुगल रोड को खोलकर एक नया उदाहरण पेश करते हुए, 79 आरसीसी के ऑफिसर कमांडिंग आशीष रंजन ने बताया कि क्षेत्र में अभी भी भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।
उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे हिरपोरा और चांदिमारह से निर्धारित समय का सख्ती से पालन करते हुए ही यात्रा करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही, अनावश्यक या मनोरंजन के लिए यात्रा से बचें और केवल आपातकालीन या अत्यावश्यक स्थिति में ही इस मार्ग का उपयोग करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
