Breaking: अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर  Pakistan की घटिया करतूत, करोड़ों की खेप बरामद

Saturday, Feb 14, 2026-11:28 AM (IST)

जम्मू (मुकेश) :   BSF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिला जम्मू के आर.एस. पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव कोरोटाना से नशीले पदार्थों की एक खेप बरामद की है जिसकी कीमत करोड़ों में है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह खेप सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया सूचना मिलने के बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान करीब 6 किलो 582 ग्राम हीरोइन के पैकेट बरामद किए गए, जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। 

PunjabKesari

बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। सुरक्षा बल यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस खेप की डिलीवरी किसे होनी थी और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है। अधिकारियों ने कहा कि सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सतर्कता और गश्त को और मजबूत किया गया है।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News