Honeymoon के लिए कश्मीर के ये Spots हैं Best, भूल जाएंगे विदेश जाना

Saturday, Jul 20, 2024-03:34 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क: भारत में भी आजकल नए शादीशुदा कपल्स हनीमून मनाने जाते हैं। शादी पर खर्चा करने के बाद उनकी जेब थोड़ी ढीली हो जाती है। ऐसे में देश से बाहर जाकर हनीमून मनाना कइयों के लिए संभव नहीं है। ऐसे में दुनिया का ‘जन्नत’ कहे जाने वाले कश्मीर में कम बजट में आप अपना हनीमून मना सकते हैं। कश्मीर में ऐसी जगहें हैं जहां आपको हनीमून दौरान प्राकृतिक नजारे और पार्टनर के साथ समय दोनों बड़े आसानी से मिल जाएंगे। ऐसी ही कुछ जगहें आज हम आपके लिए लेकर आए हैं।

सोनमर्ग

सोनमर्ग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके सुंदर सुंदर पहाड़ों को देखते हुए आप अपना वक्त बिता सकते हैं। इसके अलावा यहां की झीलें जम जाती हैं जिसके कारण आप अपने पार्टनर के साथ स्नोबॉर्डिंग का मजा भी ले सकते हैं। स्नोबॉर्डिंग के इलावा ट्रैकिंग, कैम्पिंग और घुड़सवारी भी कर सकते हैं। वहीं कपल्स को यहां रहने के लिए उनके बजट में होटल, गेस्ट हाउस और लॉज भी मिल जाएंगे। इसके अलावा सोनमर्ग में घूमने के लिए खीर भवानी मंदिर, गड़वस झील, थाजीवास गलेशियर जैसी जगहें भी हैं। कपल्स को सर्दियों के दौरान सोनमर्ग जाने से थोड़ा परहेज करना चाहिए।

PunjabKesari

Pic : Sonamarg

श्रीनगर

अगर कपल्स सर्दियों में हनीमून प्लान कर रहे हैं तो श्रीनगर आपके लिए अच्छी जगह साबित हो सकती है। यह कश्मीर की सबसे सुंदर जगहों में से एक है। यहां पर कपल्स अकसर अपना हनीमून मनाने के लिए आते हैं। यहां सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा का मजा ही कुछ और है। वहीं सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़ और गर्मियों में हरियाली कपल्स का प्राकृतिक सुंदरता से मन मोह लेती है। वहीं अगर आप गर्मियों के समय जाएंगे तो शिकारा सवारी और घुड़सवारी का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा घूमने के लिए आप डल झील, वुलर झील, मुगल गार्डन, युस्मार्ग हिल स्टेशन, चश्मे शाही आदि कई जगहे हैं।

PunjabKesari

Pic : Srinagar

बालटाल

बालटाल में वीकेंड के दौरान काफी भीड़ रहती है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितनी फेमस जगह होगी। वहीं यहां सर्दियों के समय में अलग ही नजारा दिखाई देता है। इसके अलावा कपल्स झरने, जमे हुए ग्लेशियर और बर्फ से ढके सुंदर-सुंदर पहाड़ों का लुत्फ उठा सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ यहां पर ट्रेकिंग और कैम्पिंग भी कर सकते हैं। कपल्स अगर अपना हनीमून अप्रैल और सितंबर के बीच में प्लान कर रहे हैं तो बालटाल से बढ़िया जगह और कोई नहीं।

PunjabKesari

Pic : Baltal

गुलमर्ग

गुलमर्ग किसी जन्नत से कम नहीं है। कपल्स अकसर यहां अपना हनीमून मनाने के लिए आते हैँ। यह कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आप सर्दियों में हनीमून पर जा रहे हैं तो गुलमर्ग एक अच्छी और बजट वाली जगह है। यहां का मौसम सर्दियों के समय में बेहद खूबसूरत होता है। इसके अलावा आप स्नोबॉर्डिंग, स्कीइंग और घुड़सवारी का भी मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

Pic : Gulmarg

पटनीटॉप

कश्मीर में घूमने जाने वाले लोग अकसर ही पटनीटॉप का टूर जरूर करते हैं। यह एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां आप प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं। इस हिल स्टेशन में अकसर ही टूरिस्ट का आना-जाना लगा रहता है और यह बजट में भी है। आप अपने पार्टनर के साथ पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, हाइकिंग, जिपलाइन और ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। आप गोंडोला की सवारी का भी मजा लेते हुए सुंदर नजारों को निहार सकते हैं। वहीं घूमने के लिए 2 पहाड़ों के बीच बना बगलिहार बांध, बिल्लो की पौरी, सुध महादेव मंदिर, माधातोप आदि जगहे हैं जहां के सुंदर नजारे आप जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे।

PunjabKesari

Pic : Patnitop


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News