Breaking News : Anantnag मुठभेड़ में 2 जवान घायल, ऑपरेशन जारी...

Saturday, Aug 10, 2024-07:24 PM (IST)

अनंतनाग ( मीर आफताब ) : शनिवार दोपहर अनंतनाग जिले के गगरमांडू इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ के बारे में सेना अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं।  पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। बता दें कि अनंतनाग जिले के अहलान गगरमांडू इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। 

ये भी पढे़ंः "मेरी जान तिरंगा है मेरी शान तिरंगा है"... आजादी पर्व से पहले जम्मू बाजार में बिखरे तिरंगे के रंग

सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एक विशिष्ट इनपुट के आधार पर, कोकरनाग इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। इसमें कहा गया है कि संपर्क स्थापित किया गया और गोलीबारी शुरू हुई, जिसके दौरान दो जवान घायल हो गए और उन्हें इलाके से निकाल लिया गया है। ऑपरेशन अभी जारी है।
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News