Jammu संभाग में लंबा Powercut! कई इलाकों में 2 दिन बिजली रहेगी बंद

Saturday, Jun 20, 2026-10:45 PM (IST)

जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (JPDCL) ने जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में 21 और 22 जून 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहने को लेकर शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। यह शटडाउन विभिन्न बिजली लाइनों और ग्रिड स्टेशनों पर रखरखाव, ब्रांच कटिंग, मरम्मत और नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना जैसे कार्यों के चलते किया जाएगा।

जारी सूचना के अनुसार, अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

21 जून को यहां रहेगा बिजली शटडाउन

  1. 33 केवी डलियन लाइन पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान जाई रोड, धरेजा, मंथल्ला, वासुकी नाग मंदिर और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यहां प्रिवेंटिव मेंटेनेंस और ब्रांच कटिंग का काम किया जाएगा।
  2. 33 केवी खेलानी-ठठरी लाइन पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे प्रेमनगर, ठठरी, धारा, चंगा, गंडोह, भट्यास और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
  3. 33 केवी बटोट-चंदरकोट लाइन पर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान राजगढ़, चंदरकोट, पीराह और आसपास के इलाकों में आपूर्ति प्रभावित होगी। यहां प्रिवेंटिव मेंटेनेंस और ब्रांच कटिंग का कार्य किया जाएगा।
  4. 66 केवी GMC टैप लाइन पर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे GMC कठुआ क्षेत्र प्रभावित होगा। यहां 66 केवी आइसोलेटर्स की मरम्मत, रिसीविंग स्टेशन की मेंटेनेंस और ब्रांच कटिंग का काम किया जाएगा।

22 जून को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद

  1. 33 केवी कैनाल-कंपनी बाग लाइन पर सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान लाइन पर ढीले कंडक्टर को कसने का कार्य किया जाएगा। हालांकि, इस लाइन के तहत किसी क्षेत्र विशेष में बिजली कटौती का उल्लेख नहीं किया गया है।
  2. 33 केवी बटोट-पटनीटॉप लाइन पर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे पटनीटॉप, नाथाटॉप, दूरदर्शन, एयरफोर्स, गंडोला और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। यहां ब्रांच कटिंग और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।
  3. 66 केवी सर्किट 606/607 पर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान बरनोटी, राजबाग, नानन, बुधी, चन्नी, मरहीन, पहाड़पुर, चंदवान, हरियाचक समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इसके अलावा टीके पेपर मिल, सुपीरियर पॉलिमर और कारगिल स्टील इंडस्ट्री जैसी औद्योगिक इकाइयों पर भी इसका असर पड़ेगा।
  4. 66/11 केवी रिसीविंग स्टेशन राजपुरा पर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे राजपुरा, लालाचक, मावा, सनूरा, बड्याल, सुजाना, बड्याल BSF और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। यहां नए 66/11 केवी, 10 MVA पावर ट्रांसफॉर्मर की शिफ्टिंग और स्थापना का कार्य किया जाएगा।

मौसम पर निर्भर रहेगा शटडाउन

JPDCL ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन मौसम की अनुकूल परिस्थितियों और सुरक्षा मानकों/स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के पालन के अधीन रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News