अचानक चली सर्विस रिवॉल्वर से गोली, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Monday, Jun 08, 2026-02:24 PM (IST)
जम्मू(दिनेश ठाकुर/रोहित मिश्रा): अखनूर के घन्नी चौकी चौरा में एक व्यक्ति को गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल की पहचान राज कुमार (40) पुत्र अमर नाथ निवासी घन्नी चौकी चौरा, अखनूर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार राज कुमार की अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली चल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उनके पेट में गोली लगी है। गोली लगने के तुरंत बाद राज कुमार को जी.एम.सी.एच. जम्मू में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं राजकुमार के रिश्तेदार रोशन लाल ने घटना की सूचना पुलिस पोस्ट चौकी चौरा को दे दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
