Jammu Kashmir Breaking : राजौरी में LoC के पास Blast, JCO सहित 4 जवान घायल

Tuesday, Jun 16, 2026-03:34 PM (IST)

राजौरी(शिवम): मंगलवार को राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में एक रहस्यमयी धमाके में सेना के 4 जवान घायल हो गए। घायल जवानों में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) भी शामिल है।

सूत्रों के मुताबिक यह घटना लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास कलाल इलाके में हुई, जब सैनिक एक फॉरवर्ड लोकेशन पर ऑपरेशनल ड्यूटी पर थे। धमाके की असल वजह का तुरंत पता नहीं चल सका है और घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

घायल जवानों को तुरंत घटनास्थल से निकालकर इलाज के लिए मेडिकल सेंटर ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है, जबकि अधिकारी धमाके के पीछे के सभी संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News