कड़ी चेतावनी के बावजूद युवक की बेवाकूफी, चिनाब दरिया में उतरा, Video Viral...

Sunday, Jul 19, 2026-08:56 PM (IST)

अखनूर ( रोहित मिश्रा ) :  अखनूर के जिया पोत घाट पर चिनाब दरिया का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसी बीच एक युवक की बेवाकूफी भी सामने आई है जो कि जान जोखिम में डाल कर नदी में बह रही लकड़ियों को पकड़ता हुआ दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर के बावजूद युवक नदी के भीतर उतरकर बहती लकड़ियों को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। ज़रा-सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों चिनाब का बहाव बेहद तेज है और नदी के किनारे जाना भी खतरनाक साबित हो सकता है।

प्रशासन पहले ही लोगों से अपील कर चुका है कि बढ़ते जलस्तर के दौरान नदी के किनारे न जाएं और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। विशेषज्ञों का भी मानना है कि बहती लकड़ियों या अन्य सामान के लालच में अपनी जान खतरे में डालना बिल्कुल उचित नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक बार फिर चेतावनी देता है कि थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे समय में सतर्कता और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News