National Conference की महिला विंग ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

3/8/2024 4:33:27 PM

जम्मू-कश्मीर: नैशनल काफ्रेंस की महिला विंग की तरफ विश्व महिला दिवस मनाया गया। पार्टी की पूर्व विधायका विमला लूथरा की देखरेख में आर.एस. पुरा के स्लैड विशाल जनसभा आयोजित की गई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर फारूख अब्दुल्ला मुख्य तौर पर मौजूद रहे, जबकि पार्टी के नेताओं सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की मौजूद रही। 

इस मौके पर पूर्व विधायका विमला लूथरा ने महिलाओं को ब्ल्ड वूमैन-डे की मुबारकबाद दी और कहा कि यह दिन महिलाओं को उनके आधिकार की याद दिलाता है। इस अवस पर पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर फारूख अब्दुल्ला ने अपने विचार प्रकट किए और कहा कि पहले समाज में महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले एक समान आधिकार नहीं दिया जाते थे, लेकिन अब महिला किसी भी फील्ड में पीछे नहीं हैं। औरत समाज को एक नई दिशा देती है व हमें इसकी इज्जत करनी चाहिए तभी देश का भला हो सकेगा।

ये भी पढ़ेंः- श्रीनगर में पी.एम. मोदी के भाषण में कुछ भी नया नहीं: उमर अब्दुल्ला


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News