Jammu Kashmir में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 5 से 7 अक्टूबर के लिए जारी हुआ Alert

Thursday, Oct 02, 2025-09:58 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क (तनवीर सिंह): भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर में 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2025 तक भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान मौसम बिगड़ सकता है और 5 अक्टूबर की रात से 7 अक्टूबर की सुबह तक सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

कहां-कहां असर होगा?

  • कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों जैसे गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, जोजिला पास, पिर की गली, बांदीपोरा-रजदान पास आदि जगहों पर भारी बर्फबारी हो सकती है।
  • जम्मू संभाग के कई हिस्सों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ हवाएँ चल सकती हैं।
  • निचले इलाकों में पानी भरने और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

संभावित खतरे

  • जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
  • कई जगहों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
  • तेज हवाओं और बिजली गिरने का भी खतरा है।
  • किसानों को सलाह दी गई है कि वे 5 से 7 अक्टूबर तक कटाई और अन्य खेती के काम रोक दें।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने, सुरक्षित जगहों पर रहने और मौसम की ताज़ा जानकारी पर ध्यान देने की अपील की है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News