Heat Wave की चपेट में जम्मू-कश्मीर, जानें आने वाले दिनों का हाल

5/22/2024 11:44:54 AM

जम्मू: जम्मू संभाग मौजूदा समय में पूरी तरह से हीट वेव की चपेट में आ गया है। एक तरफ जहां पारा निरंतर बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ गर्म लू ने जम्मूवासियों का हाल बेहाल कर रखा है। गर्मी से राहत पाने को लोग तरह-तरह के उपाए खोज रहे हैं। कोई पेड़ों की ओट ले रहा है तो कोई ठंडी ड्रिंक्स का सहारा ले रहा है। गर्मी के प्रकोप से शहर के लोग पूरी तरह से बेहाल हो रहे हैं। लोगों को बेसब्री से बारिश का इंतजार है, लेकिन इंद्र देव अभी लोगों पर मेहरबानी करने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  कश्मीर के इस जिले में Blast, एक की मौत, बच्चों सहित 3 घायल

मौसम विभाग के अनुसार संभाग में अभी बारिश होने की संभावना नहीं है। इसी के साथ ही आने वाले दिनों में पारा 44 डिग्री को पार कर सकता है। विभाग के अुनसार अगले 4-5 दिनों तक जम्मू में हीट वेव का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं श्रीनगर में भी दिनों-दिन तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐसे में तापमान सामान्य 24 डिग्री सैल्सियस से 30 डिग्री सैल्सियस रहेगा।

यह भी पढ़ें :  Jammu News : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया प्रवासी

मंगलवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सैल्सियस करीब रहा। गर्म लू व तेज धूप के चलते लोगों के लिए घरों व कार्यालयों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। धूप के चलते राहगीर व दो पहिया वाहन चालकों को अधिकतर कपड़े से मुंह ढके देखा गया। इसके साथ ही कई युवतियों व महिलाओं को छाते का सहारा लिए देखा गया। गर्मी और तेज धूप के कारण दिन के समय बाजारों में चहल-पहल कम हो गई है। गर्मी में अधिकतर लोग घरों में रहना पसंद कर रहे हैं।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News