जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी, IMD की चेतावनी

Tuesday, Mar 17, 2026-04:20 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 20 मार्च के बीच एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक, 19 मार्च को मौसम की गतिविधियां सबसे ज्यादा तेज रहेंगी और इस दिन ज्यादातर इलाकों में इसका असर देखने को मिलेगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों और पर्यटन स्थलों जैसे गुलमर्ग, सोनमर्ग, दूधपतरी और पहलगाम में 19 मार्च को ताजा बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि इस सिस्टम की तीव्रता और इसके प्रभाव को लेकर आगे और जानकारी जारी की जाएगी। वहीं, प्रशासन और स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में इसका असर ज्यादा पड़ सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News