जम्मू कश्मीर: GMC में OPD सेवाएं ठप, मरीजों को करना पड़ रहा मुश्किलों का सामना
Tuesday, Mar 24, 2026-01:26 PM (IST)
राजौरी (शिवम) : मरीजों के लिए बेहद ही चिंताजनक खबर सामने आई है। दरअसल, 2 दिन तक OPD सेवाएं ठप्प रहने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) राजौरी के नॉन-गजेटेड कर्मचारियों ने मेडिकल एम्प्लॉइज फेडरेशन के बैनर तले अपनी लंबित मांगों के समर्थन में काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 2.5 दिनों के बकाया वेतन का भुगतान और स्पष्ट सेवा नियमों का गठन शामिल है। कर्मचारियों ने 24 और 25 मार्च को इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहने का ऐलान किया, जिसके चलते अस्पताल की OPD सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं और गंभीर मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं हुआ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
