जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक एडवाइजरी: यात्रा से पहले जान लें सड़कों का हाल, कई अहम मार्ग बंद

Thursday, Mar 19, 2026-07:28 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क (तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय की ओर से 20 मार्च 2026 के लिए ताजा ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर कई जगहों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही। खासतौर पर मारोग से किश्तवारी पाथर के बीच सड़क एक लेन होने और दो भारी वाहनों के खराब होने के कारण लंबा जाम देखने को मिला।

ट्रैफिक विभाग ने यात्रियों और हल्के वाहनों (LMV) के चालकों को सलाह दी है कि वे जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर केवल दिन के समय ही सफर करें। रात के समय पत्थर गिरने (शूटिंग स्टोन्स), भूस्खलन और रामबन से बनिहाल के बीच चल रहे निर्माण कार्य के कारण खतरा और परेशानी बढ़ सकती है। यात्रा के दौरान लेन में चलना बेहद जरूरी है। ओवरटेकिंग और गलत दिशा में गाड़ी चलाने से ट्रैफिक जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

अगर मौसम साफ रहता है और सड़क की स्थिति ठीक रहती है, तो जम्मू-श्रीनगर हाईवे (NH-44) पर दोनों दिशाओं से हल्के और भारी वाहनों को चलने की अनुमति रहेगी। ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट (TCU) जम्मू, श्रीनगर और रामबन के बीच लगातार समन्वय बनाए रखेंगी। अनुकूल मौसम और सड़क की स्थिति होने पर सुरक्षा बलों के वाहन भी दोनों दिशाओं से आवाजाही कर सकेंगे। हालांकि उन्हें पहले रामबन TCU से सड़क की स्थिति की पुष्टि करनी होगी।

इन सड़कों पर फिलहाल पूरी तरह रोक

  1. किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग (NH-244): प्रशासन के आदेश के बाद अस्थायी रूप से बंद
  2. श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (SSG रोड): जोजिला दर्रे पर भारी बर्फबारी के कारण बंद
  3. मुगल रोड: पीर की गली में बर्फ जमने से आवाजाही ठप

यात्रा से पहले जरूर करें पुष्टि

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रैफिक कंट्रोल रूम से सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें। इसके लिए जम्मू, श्रीनगर, रामबन, उधमपुर, किश्तवाड़ और कारगिल के हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। 

जम्मू (0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103)
श्रीनगर (0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103)
रामबन (9419993745, 1800-180-7043)
उधमपुर (8491928625)
पीसीआर किश्तवाड़ (9906154100)
पीसीआर कारगिल (9541902330, 9541902331)

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News