J&K में मौसम का हाल: हल्के बादलों के बीच धूप, लेकिन बदल सकते हैं हालात, पढ़ें...

Thursday, Feb 12, 2026-10:44 AM (IST)

जम्मू ( रोशनी ) :   जम्मू-कश्मीर में फरवरी की हल्की ठंड के बीच मौसम ने राहत भरा रुख अपनाया है। वीरवार, 12 फरवरी 2026 को जम्मू संभाग में दिन सुहाना रहा और लोगों को बादलों के बीच से खिली धूप के दर्शन हुए। तापमान सामान्य के आसपास बना रहा, जिससे ठंड की तीव्रता में कुछ कमी महसूस की गई। हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में सर्द हवाओं का असर बरकरार है, लेकिन फिलहाल मौसम स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी परिस्थितियां सामान्य रहने की संभावना है, जबकि 13 फरवरी की देर रात से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू संभाग में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब रहा। संभाग में सबसे ठंडा स्थान बनिहाल रहा, जहां अधिकतम तापमान 12-13 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ। श्रीनगर संभाग में स्थिति अलग रही, जहां गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान बना। यहां अधिकतम तापमान मात्र 2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो ऊंचाई वाले इलाकों की कड़ाके की ठंड को दर्शाता है। 

मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, 12 और 13 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में मौसम ज्यादातर सामान्य रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा। हालांकि, 13 फरवरी की देर रात से मौसम करवट बदल सकता है। कुछ इलाकों में 13 फरवरी की देर रात से 14 फरवरी की सुबह तक हल्की बारिश होने की संभावना है। कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

फिलहाल 16 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर में मौसम के बड़े बदलाव या भारी बारिश/बर्फबारी की कोई मजबूत संभावना नहीं है। लोगों को सलाह है कि ऊंचे इलाकों में यात्रा करते समय ठंड और संभावित फिसलन से सावधान रहें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News