Srinagar में मौसम को लेकर Alert! आने वाले दिनों में बढ़ेगी मुश्किल, पढ़ें...

Sunday, Dec 07, 2025-01:04 PM (IST)

श्रीनगर ( मीर आफताब ) :   कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। रात घाटी के कई हिस्सों में तापमान एक बार फिर फ्रीज़िंग पॉइंट से नीचे चला गया, जिससे लोगों को सर्द हवाओं और पाले की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में यह ठंड और तेज़ होने वाली है।

कश्मीर वेदर के डेटा के मुताबिक, पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान -4.3°C दर्ज किया गया। हालांकि, श्रीनगर में बीती रात थोड़ी राहत रही और न्यूनतम तापमान -0.9°C रिकॉर्ड हुआ, जो पिछली रातों के मुकाबले कम ठंडा है, लेकिन अभी भी फ्रीज़िंग पॉइंट से नीचे है। वहीं श्रीनगर एयरपोर्ट शहर से ज़्यादा ठंडा रहा, जहाँ तापमान -2.4°C दर्ज हुआ।

PunjabKesari

दक्षिण कश्मीर के अन्य इलाकों में भी पारा लगातार गिर रहा है—

काज़ीगुंड: -1.0°C
अवंतीपोरा: -3.0°C
पुलवामा: -3.8°C
शोपियां: -3.5°C

उत्तरी कश्मीर में भी सर्दी का असर गहराता जा रहा है।

कुपवाड़ा: -0.8°C
बांदीपोरा: -0.9°C
बारामूला: -2.0°C
ज़ेथन राफियाबाद: -4.1°C (सबसे ठंडे स्थानों में शामिल)

पर्यटन स्थलों पर भी ठंड ने पैर जमा लिए हैं—

गुलमर्ग: -1.6°C
सोनमर्ग: -0.9°C

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 2–3 दिनों में रात के तापमान में और गिरावट की उम्मीद है, जिससे कश्मीर में ठंड का प्रकोप और तेज़ हो सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News