J&K Weather: बदलेगा मौसम का मिजाज, मार्च के इन 2 दिनों के लिए Yellow Alert जारी
Saturday, Mar 07, 2026-01:38 PM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे, लेकिन कुछ देर बाद धूप निकल आई और लोगों को गर्माहट महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में राज्य में सामान्य मौसम बना रहेगा और हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि, 8 मार्च से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 8 और 9 मार्च को जम्मू-कश्मीर के दोनों संभागों (जम्मू और कश्मीर) के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जबकि ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। साथ ही, कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
सोनमर्ग-ज़ोजिला एक्सिस, सिंथन टॉप - पीर की गली, राज़दान टॉप - साधना टॉप, गुरेज वैली और दूसरे ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। बहुत ज़्यादा ऊंचे इलाकों में बहुत ज़्यादा बर्फ़बारी होने की उम्मीद है।
कश्मीर के मैदानी इलाकों में मीडियम से भारी बारिश/तेज़ हवाएं/गरज के साथ बारिश होगी, जबकि नॉर्थ कश्मीर में ज़्यादा हलचल होगी। 10 और 12 मार्च की शाम को सबसे ज़्यादा हलचल होने की उम्मीद है।
शनिवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, श्रीनगर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। हाल के दिनों में जम्मू के अधिकतम तापमान में 7-8 डिग्री और श्रीनगर के अधिकतम तापमान में 10-11 डिग्री की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
