Srinagar में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर 2 बड़े नेताओं पर केस दर्ज, पढ़ें पूरी खबर...
Wednesday, Mar 04, 2026-11:47 AM (IST)
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : Srinagar में पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भ्रामक और गलत जानकारी फैलाने के मामले में दो नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें श्रीनगर के सांसद Aga Syed Ruhullah Mehdi और पूर्व मेयर Junaid Azim Mattu शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, उन्हें पुख्ता जानकारी मिली थी कि डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कंटेंट फैलाया जा रहा है, जिससे लोगों में डर पैदा हो सकता है, शांति भंग हो सकती है और गैर-कानूनी गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि संबंधित पोस्ट पहली नजर में बिना जांची-परखी जानकारी और तोड़-मरोड़ कर पेश की गई बातों पर आधारित हैं। इससे समाज में अशांति फैलने का खतरा हो सकता है।
इस मामले में श्रीनगर के साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 197(1)(d) और 353(1)(b) के तहत FIR नंबर 02/2026 और 03/2026 दर्ज की गई हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी सांझा करने से पहले उसे आधिकारिक और भरोसेमंद स्रोतों से जांच लें। बिना पुष्टि की गई जानकारी सांझा करने से बचें, ताकि समाज में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
