Srinagar: सुरक्षा के मद्देनज़र मोबाइल इंटरनेट 2G पर सीमित, फैसला नमाज़ के बाद
Friday, Mar 06, 2026-10:57 AM (IST)
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : श्रीनगर में चल रही पाबंदियों के बीच अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पूरी घाटी में मोबाइल इंटरनेट सर्विस 2G स्पीड पर चलती रहेंगी, जबकि प्रीपेड मोबाइल कॉलिंग सर्विस बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि ये रोक कुछ समय के लिए हैं और इनका मकसद किसी भी तरह की बढ़ौतरी को रोकना और गलत जानकारी को फैलने से रोकना है।
एक और सीनियर अधिकारी ने कहा कि ये कदम भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने के लिए उठाए गए थे, जिससे पब्लिक ऑर्डर में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा, "आगे के फैसले शुक्रवार की नमाज के बाद जमीनी हालात की जांच पर निर्भर करेंगे।"

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
