राजौरी में गहराया जल संकट, रमजान महीने में भी बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग
Tuesday, Feb 24, 2026-10:21 AM (IST)
राजौरी (अमित शर्मा) : जिला राजौरी में पानी का संकट गहराया हुआ है। रमजान के महीने में भी लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, राजौरी जिले के दूरदराज क्षेत्र स्थित पंचायत द्राज के दरयाल गांव में पिछले एक वर्ष से पेयजल संकट गहराया हुआ है। स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि पवित्र रमजान महीने में भी ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने का दावा किया गया था, लेकिन दरयाल में यह योजना धरातल पर नजर नहीं आ रही। लोगों का आरोप है कि योजना का लाभ आम जनता तक पहुंचने के बजाय केवल कागजों और दफ्तरों तक सीमित रह गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। महिलाओं और बुजुर्गों को दूर-दराज से पानी ढोना पड़ रहा है, जिससे उनकी दिक्कतें और बढ़ गई हैं। लोगो ने प्रशासन से मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की गई है और कहा कि उनकी पानी की समस्या को हल किया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
