Akhnoor में खतरे की घंटी!... चिनाब का जल स्तर बढ़ा, देखें खौफनाक तस्वीरें
Sunday, Jul 19, 2026-08:37 PM (IST)
अखनूर ( रोहित मिश्रा ) : जम्मू-कश्मीर के अखनूर में खतरे की घंटी बज चुकी है। दरअसल बता दें कि चिनाब दरिया का जलस्तर 30 फीट तक पहुंचा चुका है जिसके चलते पुलिस ने अलर्ट जारी किया है और लोगों को नदी किनारे न जाने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार अखनूर के जिया पोत घाट स्थित चिनाब दरिया का जलस्तर लगातार बढ़ते हुए करीब 30 फीट तक पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण नदी का पानी व्यू प्वाइंट और बैठने वाले स्थानों के बेहद करीब पहुंच गया है, जिससे किसी भी समय खतरा बढ़ सकता है।
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते चिनाब नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे न जाएं और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।

हर वर्ष जलस्तर बढ़ने पर बड़ी संख्या में लोग नदी का बहाव देखने के लिए किनारों पर पहुंच जाते हैं, लेकिन यह शौक कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। प्रशासन ने विशेष रूप से अभिभावकों से कहा है कि वे अपने बच्चों और मवेशियों को नदी के किनारे बिल्कुल न ले जाएं तथा सुरक्षा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी नागरिकों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। थोड़ी सी सावधानी एक बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
