Chenab नदी के जलस्तर को लेकर चेतावनी, कल खोले जाएंगे बांध के Gate
Wednesday, Aug 19, 2026-07:48 PM (IST)
रामबन ( बिलाल बानी ) : चंदेरकोट में गाद (Silt) हटाने के कार्य के लिए बगलीहार बांध के गेट सुबह 10 बजे खोले जाएंगे। गेट खुलने के बाद चिनाब नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे चिनाब नदी और उसके किनारों से दूर रहें। इसके अलावा नदी में नहाने, तैरने, मछली पकड़ने और राफ्टिंग जैसी गतिविधियों से पूरी तरह बचने को कहा गया है।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
