Udhampur सड़क हादसा: 21 मौतों से दहला जम्मू-कश्मीर, CM  Omar Abdullah ने जताया दुख

Monday, Apr 20, 2026-04:13 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :  जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने Udhampur में हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही, उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए और राहत व बचाव कार्य में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी।

वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स (X) पर ताजा जानकारी सांझा करते हुए इस हृदयविदारक घटना पर दुख जताया है और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है।

गौरतलब है कि आज जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जबकि 61 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News