Jammu में ट्रैवल एजेंसियों का बी रोड पर प्रदर्शन, डिप्टी कमिश्नर के आदेश का विरोध

Sunday, Feb 22, 2026-02:18 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :  जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के डिप्टी कमिश्नर द्वारा ट्रेवल्स को लेकर जारी किए गए नए आदेश के बाद तनाव पैदा हो गया है। आदेश के तहत सभी ट्रेवल्स की गाड़ियां अब बस स्टैंड की पार्किंग में ही खड़ी होंगी और बी रोड से यात्रियों को सवारी नहीं उठाने की सख्त हिदायत दी गई है। इसके साथ ही बी रोड पर कोई भी बस, टेंपो या अन्य यातायात वाहन खड़े नहीं किए जा सकेंगे।

इस आदेश को ट्रैवल एजेंसियों ने शुरुआत में स्वागत किया था, लेकिन बी रोड से सवारियों को न उठाने और वहां गाड़ियों के खड़े न होने के नियम के कारण बस स्टैंड की सभी ट्रैवल एजेंसियों के मालिक असंतुष्ट हो गए। उन्होंने देर रात बी रोड पर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया।

प्रदर्शन में टेंपो, ट्रैवलर, वीडियो कोच और बस के मालिकों ने भाग लिया। उन्होंने साफ कहा कि डिप्टी कमिश्नर के आदेश के अनुसार बी रोड पर सवारी को बैठाना या गाड़ियां खड़ी करना संभव नहीं है, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इस आदेश को वे स्वीकार नहीं करते।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News