Alert... माता वैष्णो देवी में खाली करवाई जा रही ये जगह! Latest Update आई सामने
Wednesday, Sep 03, 2025-02:26 PM (IST)

कटड़ा (अमित शर्मा) : माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन हो गया। इसी बीच एक बड़ी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, समूचे क्षेत्र में जारी बारिश के चलते बुधवार को वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर समीर पॉइंट के पास भूस्खलन हुआ है। इसके बाद से चरण पादुका स्थित सफाई कर्मचारी कॉलोनी को खाली करवाया जा रहा है।
चरण पादुका मंदिर के पास हुई भूस्खलन के चलते सफाई कर्मचारियों की कालोनी से सफाई कर्मचारियों को कटड़ा के आशीर्वाद भवन में शिफ्ट करवाया जा रहा है। हालांकि प्रशासन द्वारा इस बंद में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पर एहतियात के तौर पर सफाई कर्मचारी कॉलोनी से कर्मचारियों को हटाना शुरू कर दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here