Fuel Big Update: सरकार के 5 बड़े फैसले, जानिए आपको क्या फायदा!

Monday, Apr 06, 2026-08:33 PM (IST)

जम्मू डेस्क :  दुनिया में बढ़ते युद्ध जैसे हालात के बीच भारत सरकार ने पेट्रोल, डीजल और LPG को लेकर लोगों को राहत देने वाली बड़ी बातें कही हैं। सरकार का कहना है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

सरकार के बड़े फैसले :

अब 5 किलो का छोटा LPG सिलेंडर सिर्फ ID दिखाकर खरीदा जा सकता है, एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं।
देश में गैस की सप्लाई मजबूत है, एक दिन में लाखों सिलेंडर डिलीवर किए जा रहे हैं।
अब ज्यादातर (करीब 95%) गैस बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, जिससे काम आसान हो गया है।
तेजी से घरों में PNG (पाइप गैस) कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
सरकार इंडक्शन स्टोव और इलेक्ट्रिक कुकटॉप जैसे विकल्पों को बढ़ावा दे रही है।

और क्या कहा गया:
सरकार ने साफ किया है कि पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सभी रिफाइनरियां सही तरीके से काम कर रही हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर ज्यादा खरीदारी न करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News