Rain Alert: मौसम बदल रहा करवट! जानें बारिश को लेकर मौसम विभाग का नया Update

Sunday, Oct 04, 2026-02:31 PM (IST)

जम्मू ( रोहित मिश्रा ) :   जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से 8 से 10 अक्टूबर के दौरान मौसम में ज्यादातर बदलाव देखने को मिल सकता है। 

जम्मू संभाग में फिलहाल दिन के समय तापमान में हल्की गर्मी बनी हुई है, लेकिन सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों ने घरों में पंखे और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कम करना शुरू कर दिया है। शाम ढलते ही ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना होने लगा है।

मौसम विभाग ने जम्मू में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ बादल और बारिश की संभावना जताई है, जबकि पहाड़ी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश होने से जहां मौसम में ठंडक बढ़ेगी, वहीं जम्मू-कश्मीर में सर्दी के आगमन का अहसास भी तेज होने की उम्मीद है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News