बेखौफ चोरों का आतंक, पुलिसकर्मी के घर की लाखों की चोरी

5/27/2024 9:40:18 AM

जम्मू: सरवाल पुलिस पोस्ट क्षेत्राधिकार में बढ़ रही चोरी की वारदातों के चलते आम लोग तो आम लोग पुलिस कर्मियों के घर भी सुरक्षित नहीं रहे। यहां चोरों ने एक ही रात में एक स्कूटी व पुलिस कर्मी के घर में सेंधमारी कर लाखों के गहने और सामान चुरा लिया। वारदात के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खासा गुस्सा देखा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विकास नगर में स्थित एक पुलिस कर्मी के घर पर खड़ी एक स्कूटी चुरा ली। साथ ही घर में सेंधमारी कर लाखों के गहने और सामान भी चुरा लिया। घटना की वारदात मोहल्ले में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। वारदात रात को अढ़ाई बजे के करीब हुई बताई जा रही है। पुलिस ने कैमरों को खंगाल कर चोरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News