चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

Monday, Jun 17, 2024-03:26 PM (IST)

रामगढ़ : सीमावर्ती क्षेत्र रामगढ़ में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बना कर लाखों की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित दर्शन सिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि चोर घर में सेंध लगाकर 2 लाख से ऊपर की नकदी और आभूषण सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वह किसी काम से घर के बाहर गए थे, जब वह वापस  घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। फिर जब वह घर के अंदर आए तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और अंदर रखे हुए जेवरात, रुपए और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था।

ये भी पढ़ेंः  Rajouri में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा ईद का त्यौहार, पुलिस ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम

उन्होंने रामगढ़ पुलिस को अपने घर हुई चोरी के बारे में सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चोरी का जायजा लिया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर, चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News