नशा तस्करों के बुलंद हौसले, पकड़ने आई पुलिस पार्टी को ही बनाया बंधक, लाठियों से की मारपीट

3/17/2024 7:23:14 PM

जम्मू: नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला कर 2 पुलिस कर्मियों को तस्करों ने बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस की जिला स्पैशल ब्रांच (डी.एस.बी.) की टीम फलाएं मंडाल के करणेला चक्क गांव में आरोपी तस्कर को पकड़ने गई थी। तस्करों ने पुलिस के हैड कांस्टेबल और उसके एक अन्य साथी को एक कमरे में बंधक बनाकर उनके साथ लाठियों से मारपीट की। इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने फलाएं मंडाल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फलाएं मंडाल पुलिस ने बंधक पुलिस कर्मियों को मुक्त करवाकर अस्पताल पहुंचाया। घायल पुलिस कर्मी की पहचान हैड कांस्टेबल रजिन्द्र के रूप में की गई है। आरोपी की पहचान मशकूर के रूप में की गई है। मशकूर और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न टीमें काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ेंः- लोकसभा चुनावः हथियार रखने वालों व प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को जारी हुए आदेश


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News