जम्मू पुलिस ने पकड़ा पंजाब का कुख्यात नशा तस्कर, 17 किलोग्राम भुक्की बरामद

4/18/2024 9:45:12 AM

साम्बा(अजय): नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए साम्बा पुलिस ने पुलिस स्टेशन साम्बा के अधिकार क्षेत्र में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 17 किलोग्राम भुक्की बरामद की है।

जानकारी के अनुसार नड नाके पर वाहन चेकिंग के दौरान साम्बा थाना प्रभारी संदीप चाढ़क के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन साम्बा की एक पुलिस पार्टी ने पंजीकरण संख्या एच.आर. 65A-4255 वाले एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान लगभग 17 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया, जिसे ट्रक के चालक की सीट के पीछे बड़ी चतुराई से छुपाया गया था। आरोपी की पहचान रविंदर सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी साई कुल्लियां पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन सहित तस्करी का सामान भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन साम्बा में एक मामला एफ.आई.आर. संख्या 103/2024 यू/एस 8/15 एन.डी.पी.एस. अधिनियम दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News