Jammu: मंदिर परिसर में ‘786’ वाला झंडा लेकर घुसे लोग! श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा, वीडियो हुआ Viral
Friday, Feb 06, 2026-08:10 PM (IST)
जम्मू (रोशनी): जम्मू के प्रसिद्ध बाबे वाली माता मंदिर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ लोग हरा झंडा लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। झंडे पर ‘786’ अंक लिखा हुआ था। जैसे ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने यह देखा, उन्होंने तुरंत इसका विरोध किया।
मौके पर मौजूद लोगों ने झंडा लेकर आए व्यक्ति को मंदिर परिसर से बाहर कर दिया। इस दौरान कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबे वाली माता मंदिर एक पवित्र धार्मिक स्थल है और यहां किसी अन्य धर्म से जुड़े प्रतीक लेकर आना अनुचित है।
गौरतलब है कि बाबे वाली माता मंदिर जम्मू की प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। यहां देशभर से लाखों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस घटना के बाद मंदिर की धार्मिक मर्यादा और संवेदनशीलता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
