Jammu में बड़ा हादसा टला, भंडारे के तुरंत बाद भरभराकर गिरी मंदिर की दीवार

Thursday, Jun 04, 2026-07:00 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के मुबारक मंडी इलाके में एक बिल्डिंग की दीवार गिरने से हड़कंप मच गया है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार यह वह बिल्डिंग जो है एक मंदिर की है और मंदिर में आज भंडारा था और भंडारे खत्म होने के बाद जब लोग अपने घरों को लौट रहे थे ठीक 15-20 मिनट के बाद इसकी दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया। बताया जा रहा है कि साथ में चल रहे काम के कारण वह दीवार में दरार आ गई थी और उसके कारण वह गिर गई। लोगों में काफी ज्यादा रोष है। 

लोगों ने इस बात पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि जब यह कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था तब साथ लगती मंदिर की दीवार का मुआयना क्यों नहीं किया गया कि उसे कोई नुक्सान तो नहीं होगा। लोगों ने कहा कि इस हादसे के 1 महीने पहले उन्होंने आवाज उठाई थी कि कंस्ट्रक्शन का काम गलत तरीके से हो रहा है, तब न तो कॉन्ट्रेक्टर ने उनकी कोई बात सुनी और न ही कोई अधिकारी मौके पर आया। लोगों ने कहा कि अब जब कि इतना कुछ हो चुका है तब जाकर अधिकारी जांच के लिए आए हैं तो वे पहले क्यों नहीं आए। 

लोगों जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला और LG मनोज सिन्हा से अपील की है कि इस मामले में हस्तक्षेप करके इस घटना की पूरी जांच करवाएं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News