कश्मीर में मौसम की आंख-मिचौली! बारिश व ठंडी हवाओं से लुढ़का तापमान... जानें आने वाले दिनों का हाल

Monday, May 25, 2026-05:47 PM (IST)

बारामूला ( रिजवान मीर ) :  कश्मीर में मौसम लगातार अपना रंग बदल रहा है। जहां कुछ दिन पहले यहां पर तापमान में बढ़ौतरी देखी जा रही थी जिसके चलते कई लोगों द्वारा AC तक खरीदने की खबरें थीं वहीं मौसम ने फिर से करवट ली है। पिछले 2-3 दिन से चल रही बारिश ने कश्मीर में एक बार फिर से ठंड का अहसास दिला दिया है। अगर बारामूला की बात करें तो यहां पर लगातार हो रही बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। रविवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। पिछले कई दिनों से रात के समय लगातार बारिश दर्ज की जा रही है, जबकि आज भी बारामूला और आसपास के इलाकों में बारिश जारी है।

कश्मीर में इस समय गर्मियों का मौसम चल रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के कारण गर्मी का असर बिल्कुल महसूस नहीं हो रहा है। मौसम में आई इस तबदीली से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, हालांकि लगातार खराब मौसम के चलते आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

इंतजामिया औकाफ इस्लामिया ने कहा कि अगर 27 मई तक मौसम खराब रहा तो ईद की नमाज स्थानीय मस्जिदों में अदा की जाएगी। वहीं अगर मौसम साफ और अनुकूल रहा तो ईद की नमाज ईदगाहों में अदा की जाएगी।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी घाटी में बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News