BSF कैंप में इस हाल में मिला जवान, मचा हड़कंप

Sunday, Jun 01, 2025-06:19 PM (IST)

जम्मू : पलोड़ा में स्थित बी.एस.एफ. कैंप में तब हड़कंप मच गया जब एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान श्याम प्रसाद यादव (48) निवासी बिहार मौजूदा समय बी.एस.एफ. कैंप पलोड़ा के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ेंः  Top- 5 : जम्मू-कश्मीर में Corona के मामलों में उछाल, तो वहीं बिश्नाह में बम का धमाका, पढ़ें...

जानकारी के अनुसार जवान का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसके चलते मौके पर मौजूद अन्य जवानों के सहयोग से उसे बी.एस.एफ. अस्पताल पलोड़ा पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी औपचारिक्ताओं के लिए जम्मू के राजकीय मैडीकल कालेज अस्पताल के शवगृह में शिफ्ट कर दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News