देश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को मिले नए Governor व Lt. Governor

Thursday, Mar 05, 2026-11:31 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क (मीर आफताब): राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद देश के कई राज्यों में राज्यपालों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपराज्यपालों की नियुक्तियों और तबादलों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं, जबकि कुछ मौजूदा राज्यपालों को दूसरे राज्यों में स्थानांतरित किया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विनय कुमार सक्सेना, जो दिल्ली के उपराज्यपाल हैं, उन्हें अब लद्दाख का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।

PunjabKesari

वहीं जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना के राज्यपाल पद से हटाकर महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा नंद किशोर यादव को नागालैंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।

आदेश के मुताबिक, आर. एन. रवि, जो फिलहाल तमिलनाडु के राज्यपाल थे, उन्हें अब पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, जो केरल के राज्यपाल हैं, उन्हें तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह केंद्र शासित प्रदेशों में भी बदलाव किया गया है। कविंदर गुप्ता, जो अभी लद्दाख के उपराज्यपाल थे, उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद से स्थानांतरित करते हुए तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी नियुक्तियां राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से प्रशासनिक कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News